अफसरों को फरमान: तीन-चार महीने में खत्म करें एयरपोर्ट का काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन-चार माह में काम पूरा कर इसका संचालन शुरू कराएं। कमिश्नर ने शुक्रवार को आईजी विपिन कुमार मिश्रा व डीएम अभिषेक आनंद के साथ शुक्रवार को देवांगना एयरपोर्ट का औचक मुआयना किया। उन्होंने एयरपोर्ट अथारिटी से पूछा कि बरसात खत्म …

अमृत विचार, चित्रकूट। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन-चार माह में काम पूरा कर इसका संचालन शुरू कराएं। कमिश्नर ने शुक्रवार को आईजी विपिन कुमार मिश्रा व डीएम अभिषेक आनंद के साथ शुक्रवार को देवांगना एयरपोर्ट का औचक मुआयना किया।

उन्होंने एयरपोर्ट अथारिटी से पूछा कि बरसात खत्म हो गई है तो अब कितना समय बाकी कामों में और लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि बाउंड्री वॉल, अप्रोच रोड, टर्मिनल बिल्डिंग में फिनिशिंग व विद्युतीकरण बाकी है। आईजी ने एयरपोर्ट पर पुलिस फ़ोर्स के लिए विद्युत की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एक करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से खोह में बन रहे पुष्टाहार उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया।

एक्सईएन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ ने बताया कि यहां 80 लाख रुपये की मशीनरी लगेगी। एफसीआई से लाए गए रा मैटेरियल की यहां पर पैकेजिंग होगी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजबहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, आदि अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- कमिश्नर की बैठक : नए बस स्टाप से होगा बसों का संचालन, पुराने में खड़े होंगे टेंपो

संबंधित समाचार