भाजपा का आरोप- राजस्थान में लड़कियों को बेचा जा रहा, फिर CM गहलोत ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राज्य में अराजकता का आलम है जो बर्दाश्त से बाहर है।’ ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री ने दी बड़ी सौगात, 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं …

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राज्य में अराजकता का आलम है जो बर्दाश्त से बाहर है।’

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री ने दी बड़ी सौगात, 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं की राष्ट्र को समर्पित

राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘जिसके पास राजस्थान की पुलिस हो वह लाचार क्यों हो रहा है.. हमारी बहन बेटियां क्यों नीलाम हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में पूरे देश में राजस्थान सबसे ऊपर है। राजस्थान में एक महीने में करीब 400 बेटियां गायब हो रही हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।’

वहीं, कथित तौर पर लड़कियों की नीलामी पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया में खबर आई है, हमने टीम लगा दी है। वास्तव में क्या स्थिति है, ये पता लगाया जा रहा है। अगर कोई घटना हुई है तो हम किसी को नहीं बख्शेंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत के पास गृह विभाग भी है। राठौड़ ने कहा,” राजस्थान में जारी अराजकता और जंगलराज बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार और जिम्मेदार उन सभी लोगों को आगाह करती है कि हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

भाजपा नेता ने कटाक्ष किया कि ”मुख्यमंत्री को राज्य के अस्पतालों में गंदगी और सड़कों की हालात पर शर्म आती है… मुख्यमंत्री की यह लाचारी क्यों है… जब राजनीतिक तोड मरोड़ की बात आती है तो शातिरता दिखाई देती है.. लेकिन जब जनता के हित की बात होती है तो लाचारी दिखाई देती है.. जनता के लिये लाचार और सत्ता हासिल करने के लिये षडयंत्र, शातिरता, यह दिखावा है और कुछ नहीं है।’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यो के साथ संवाद के दौरान कहा था कि निजी अस्पतालों को बहुत छूट दे रखी है.. सरकारी बदहाल, सवाई मानसिंह अस्पताल में जब वह उपचार के लिये भर्ती हुए तो गंदगी देखकर बड़ी शर्म आई।’

ये भी पढ़ें- Gujarat Election: ‘आप’ ने जारी की 13 उम्मीदवारों की सातवीं सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

संबंधित समाचार