छठ पूजा पर श्रद्धालुओं का रखें विशेष ध्यान :एके शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को निर्देश दिये कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश सरकार छठ पर्व को स्वच्छ त्योहार के रूप में मना रही है। इस बार की छठ पूजा …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को निर्देश दिये कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश सरकार छठ पर्व को स्वच्छ त्योहार के रूप में मना रही है। इस बार की छठ पूजा जीरो वेस्ट छठ पूजा के रूप में होगी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और वस्तुओं का प्रयोग करें और किसी भी तरह की प्लास्टिक के बने उत्पाद का प्रयोग न करें।

वह शुक्रवार शाम को राजधानी में गोमती नदी किनारे स्थित लक्ष्मण मेला स्थल एवं झूलेलाल वाटिका में छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि छठ पूजा घाटों में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, कूड़ेदान एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग से बचने के लिए जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि घाट के पास ही मोबाइल टॉयलेट एवं पोर्टेबल टायलेट लगाये जाए और साथ ही सामुदायिक शौचालयों को भी निरन्तर साफ-सुथरा रखा जाए।

ये भी पढ़ें-बरेली: परचम कुशाई से हुआ उर्स का आगाज, शहर में निकाला गया जुलूस

संबंधित समाचार