प्रियंका ने कोविड कुप्रबंधन के लिए यूपी सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एक बार फिर उत्तरप्रदेश सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा। राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 47,036 हो गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, “सीएम साहब और उनके अधिकारी कह रहे हैं कि कोविड से लड़ने के …
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एक बार फिर उत्तरप्रदेश सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा। राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 47,036 हो गए हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, “सीएम साहब और उनके अधिकारी कह रहे हैं कि कोविड से लड़ने के लिए बेड उपलब्ध है और सब कुछ सही है। लेकिन रिपोर्ट कुछ और ही कहती है, कि सरकार की तैयारियां अधूरी है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए उन्होंने इस पर पर्दा डालने की नीति अपनाई है। ”
प्रियंका गांधी ने कहा, “मरीज पेरशान है, स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं और सरकार के मुखिया कह रहे हैं कि यह सदी का सबसे कमजोर वायरस है और यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।” उन्होंने लोगों से उनकी कही बातों के समझने के लिए बरेली के अस्पतालों को देखने के लिए कहा।
