बिहार: छठ पूजा के दौरान लगी भीषण आग, 25 से ज्यादा लोग झुलसे; कईयों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद/बिहार। बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। इस हादसे में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घर में छठ पूजा की तैयारियां हो रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए …

औरंगाबाद/बिहार। बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। इस हादसे में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घर में छठ पूजा की तैयारियां हो रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस फिर गाय से भिड़ी, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब मकान मालिक अनिल गोस्वामी का परिवार देर रात करीब ढाई बजे छठ पूजा के लिए भोजन पका रहा था। उन्होंने बताया कि अग्निशमन गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग फैल चुकी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सवालों के घेरे में कर्नाटक सरकार, उठी न्यायिक जांच की मांग

संबंधित समाचार