लापरवाही में गई जान : झूला झूलने के दौरान छात्रा की गर्दन में पड़ गया फंदा
अमृत विचार, अलीगढ़। जिले में झूला झूलते वक्त एक छात्रा की जान चली गई। वह घर की तीसरी मंजिल की छत पर धोती से झूला बनाकर झूल रही थी। अचानक झूले पर लगी लकड़ी की पटली सरक गई और धोती का फंदा छात्रा के गले में फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर …
अमृत विचार, अलीगढ़। जिले में झूला झूलते वक्त एक छात्रा की जान चली गई। वह घर की तीसरी मंजिल की छत पर धोती से झूला बनाकर झूल रही थी। अचानक झूले पर लगी लकड़ी की पटली सरक गई और धोती का फंदा छात्रा के गले में फंस गया।
इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद छात्रा की मां तीसरी मंजिल पर पहुंची तब उसने बेटी को फंदे से लटकते देखा तो उसकी चीख-निकल पड़ी। फौरन परिजन छात्रा को नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टप्पल थानाक्षेत्र अन्तर्गत जट्टारी कस्बे के जतरौली मोड़ निवासी रन सिंह की परर्चून की दुकान है। उनके परिवार में पत्नी नीलम के अलावा बेटा और बेटी अदिति थी। बेटी कस्बे के ग्लोबल स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर गए हुए थे और बेटा किसी काम से घर से निकला हुआ था।
जबकि उनकी बेटी घर की तीसरी मंजिल पर छत पर झूला झूल रही थी। इसी बीच अदिति के गले में धोती का फंदा कस गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। काफी देर तक नीलम को बेटी नजर नहीं आई तब उन्होंने छत पर जाकर देखा। इसके बाद उनके होश उड़ गए। इस सम्बन्ध में सीओ आरके सिसौदिया ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमाटर्म कराने से इनकार कर दिया। शुक्रवार शाम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें:- दर्दनाक हादसा : जर्जर मकान तोड़ते समय छज्जा गिरा, बच्ची की दबकर मौत
