उन्नाव: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये भीम आर्मी और ओबीसी महासभा ने किया एसपी ऑफिस का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिल के नवाबगंज ब्लॉक के बख्तूखेड़ा गांव में बीते दिनों भाजपा नेता के भाइयों ने गांव में ही रहने वाले दंपती को घर मे घुस कर पीटा था। घर में घुसकर मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के …

उन्नाव। जिल के नवाबगंज ब्लॉक के बख्तूखेड़ा गांव में बीते दिनों भाजपा नेता के भाइयों ने गांव में ही रहने वाले दंपती को घर मे घुस कर पीटा था। घर में घुसकर मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के पति सहित चार पर नामजद और चार अज्ञात पर लूटपाट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से लोगो मे आक्रोश है। वहीं भीम आर्मी और ओबीसी महासभा के लोगों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन देकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की।

दंपती को दौड़ा दौड़ाकर पीटने वाले दबंगो को गिरफ्तार करने की उठी मांग

तीन दिन पूर्व अजगैन कोतवाली के बख्तूखेड़ा गांव निवासी रामजीवन व उसकी पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में लाल सिंह अपने छोटे भाई ऋषि प्रताप व गांव के ही संजय सिंह, पंकज सिंह और चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ रामसजीवन व उसकी पत्नी सरस्वती की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि अमृत विचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित दंपती के बेटे की तहरीर पर आरोपियों पर लूटपाट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान पति लाल सिंह और ऋषि प्रताप, भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह के भाई हैं। लाल सिंह ब्लाक के सेमरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भी हैं।

वहीं आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए आज भीम आर्मी के लोगो ने पीड़िता के साथ जहां एसपी ऑफिस का घेराव कर मांग की वही ओबीसी महासभा ने भी आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए कलक्ट्रेट का घेराव कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा। वहीं इस पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले में ज्ञान मिला है संबंधित को अवगत कराके उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: BJP नेता के भाई की दबंगई, दंपति को घर से खींचकर पीटा, Video वायरल

संबंधित समाचार