बहराइच: 85 लाख रुपए कीमत की 170 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। पुलिस और एसएसबी जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर 170 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रुपए है। …

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। पुलिस और एसएसबी जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर 170 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर दिया है। तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रुपए है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, एसआई अश्विनी कुमार, राजेंद्र कुमार अशोक तिवारी की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जबकि एसएसबी के एएसआई अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल शेखरचंद भट्ट, विशाल कुमार, राहुल यादव और प्रवीण कुमार की टीम की संयुक्त टीम भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा के घसियारन मोहल्ला आम की बाग पहुंची। यहां पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बरामद स्मैक को सीज कर दिया।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी यूनुस उर्फ मुन्ना पुत्र साबिर अली के रूप में हुई है। एसएसबी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 85 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें-कानपुर: जर्जर मकान तोड़ते समय छज्जा गिरा, बच्ची की दबकर मौत

संबंधित समाचार