मां बनाम बेटा : पिता की जगह मिली नौकरी तो भूल गया ममता का आंचल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भरण-पोषण का खर्चा न उठाने वाले बेटे के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला है। अब मां ने अपने ही बेटे की नौकरी की सेवा समाप्त किए जाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग में आमरण अनशन शुरू कर …

अमृत विचार, अयोध्या। मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भरण-पोषण का खर्चा न उठाने वाले बेटे के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला है। अब मां ने अपने ही बेटे की नौकरी की सेवा समाप्त किए जाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मनऊपुर की रहने वाली तिरथा देवी ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके पति अखंड प्रताप सिंह लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद पर कार्यरत थे, जिनकी 19 मार्च 2021 को मृत्यु हो गई।

उसका आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से उसके बेटे संजीव कुमार सिंह को विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी मिली। नौकरी से पहले बेटे ने उसका व परिवार के अन्य सदस्यों के भरण पोषण के लिए शपथ पत्र दिया था, लेकिन अब वह मुकर रहा है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि इससे पहले उसने विभागीय अधिकारियों को बेटे की नौकरी से सेवा समाप्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नौकरी की सेवा समाप्ति की मांग को लेकर पीड़ित महिला ने अब लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें:- लखीमपुर खीरी: 80 साल की बुजुर्ग मां के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा