बहराइच: सेंध लगाकर मकान से लाखों की चोरी
शिवपुर/ बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कला गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने 6300 रुपए नकदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी हुई, तब पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर …
शिवपुर/ बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कला गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। इसके बाद चोरों ने 6300 रुपए नकदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी हुई, तब पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबर के मुताबिक खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनीमपुर कला गांव निवासी शकील मोहम्मद पुत्र अकील मोहम्मद के घर बीती रात चोरों ने मकान में नकब लगा दिया। इसके बाद चोर घर में दाखिल हुए और जमकर उत्पात मचाया। चोर घर में रखा बक्सा उठा ले गए। बक्से में रखा 6300 रुपए नगद एवं लाखों के जेवरात चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ देखा। दीवार में सेंध लगी हुई थी। पास के खेत में टूटा हुआ बक्सा व बिखरा सामान पड़ा था।
शकील मोहम्मद ने बताया कि 6300 रुपए नगद व एक लाख से अधिक का जेवरात सोने चांदी के चुरा ले गए हैं।पीड़ित ने खैरीघाट थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। गौरतलब है कि बीते कई महीने से थाना क्षेत्र में चोरी की घटना की बाढ़ सी आ गई है। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें-ONGC Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानें क्या होगी सैलरी?
