इटावा: रिवॉल्वर से फायरिंग करते महिला का वीडियो वायरल
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला चित्त में दीपावली पर रिवाल्वर से महिला द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। भरथना पुलिस इसकी जांच में जुटी है। नगला चित्त में 24 अक्टूबर की रात्रि घर की छत पर खड़े होकर महिला से फायरिंग करती दिखाई दे रही है। …
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला चित्त में दीपावली पर रिवाल्वर से महिला द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। भरथना पुलिस इसकी जांच में जुटी है। नगला चित्त में 24 अक्टूबर की रात्रि घर की छत पर खड़े होकर महिला से फायरिंग करती दिखाई दे रही है। यह वीडियो औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल होने पर औरैया के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
इटावा: रिवॉल्वर से फायरिंग करते महिला का वीडियो वायरल#viralvideo #Etawahpolice #amritvicharnews pic.twitter.com/lSL2yA4nzF
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 29, 2022
जांच पड़ताल में घटना इटावा जनपद की निकली। औरैया पुलिस ने पूरे घटना क्रम से इटावा पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस के अनुसार रिवॉल्वर चलाने वाली महिला का वीडियो उसके भाई ने ही सोशलमीडिया पर वायरल किया है।
