बांदा: कृषि विश्वविद्यालय में 3 नवबंर से लगेगा तीन दिवसीय मेला
बांदा, अमृत विचार। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय आगामी 3 से 5 नवम्बर को आयोजित हो रहे तीन दिवसीय किसान मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेले के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकियों से संबंधित ज्ञान का प्रसार किया जायेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मेले में कृषि के …
बांदा, अमृत विचार। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय आगामी 3 से 5 नवम्बर को आयोजित हो रहे तीन दिवसीय किसान मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेले के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकियों से संबंधित ज्ञान का प्रसार किया जायेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मेले में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही भारत सरकार एवं विभिन्न संस्थाओं की नामी कम्पनियां जो कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, नवीन एवं आधुनिक कृषि तकनीकियों से सम्बंधित ज्ञान का प्रसार करेंगी।
यह तीन दिवसीय वृहद किसान मेला बुन्देलखण्ड परिक्षेत्र में कृषि और कृषि से सम्बन्धित नवीनतम व क्षेत्रानुकूल तकनीकियों के ज्ञान के संगम के साथ-साथ कृषकों को देखने, जानने एवं समझने के लिए सुनहरा अवसर होगा। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) इस किसान मेले में मुख्य प्रायोजक के रूप में सहभागिता कर रहा है।
इसके अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्-केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मकदूम, मथुरा, यूनाइटेड फासफोरस लिमिटेड, घारडा कैमिकल, पंजाब नेशनल बैंक, दयाल ग्रुप व धानुका कम्पनियां इस मेले में सह-प्रायोजक के रूप में सहभागिता कर रहीं हैं। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ.एनके बाजपेयी ने बताया कि किसान मेले में अभी तक 90 गैर शासकीय तथा 26 विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाया जाना सुनिश्चित हुआ है।तीन दिवसीय किसान मेले का मुख्य उद्देश्य बुन्देलखण्ड में कृषि एवं कृषि आधारित उपक्रमों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना है।
ये भी पढ़ें-औचक निरीक्षण में मिली खामियां : जिला अस्पताल की अव्यवस्था देखकर आवाक रह गए डिप्टी सीएम
