अयोध्या: न्यू लुक में दिखेगी राम की पैड़ी, जानिये क्या कुछ बनेगा खास
अयोध्या, अमृत विचार। विश्व पटल पर तेजी के साथ ख्याति प्राप्त कर रहे दीपोत्सव को लेकर अब अयोध्या की राम की पैड़ी को नया लुक देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को एक महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव के तहत राम की …
अयोध्या, अमृत विचार। विश्व पटल पर तेजी के साथ ख्याति प्राप्त कर रहे दीपोत्सव को लेकर अब अयोध्या की राम की पैड़ी को नया लुक देने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को एक महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव के तहत राम की पैड़ी को एम्फी थियेटर के रूप में विकसित करने के साथ उसकी सीढ़ियों को स्टेडियम सरीखा बनाए जाने को ले-आउट शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्यों को भी शामिल किया गया है।
बता दें कि दीपोत्सव के दौरान लोगों की दिक्कतों आदि को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक लोगों को राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दौरान जगह मिलनी मुश्किल होती है। खास बात यह है कि इधर कई वर्षों से अयोध्या के दीपोत्सव को मिल रही अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति भी इस प्रस्ताव का अहम कारण है।
बताया गया है कि राम की पैड़ी के स्लोप पर एम्फी थिएटर व स्टेडियम की तरह सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इन सीढ़ियों पर श्रद्धालु बैठकर पैड़ी के सौन्दर्य का आनंद ले सकेंगे। डीएम नितिश कुमार ने प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए बताया कि बताया कि जिला प्रशासन ने पैड़ी की क्षमता को बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसे स्वीकृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे अगले साल दीपोत्सव में यहां श्रद्धालुओं की बैठने की क्षमता बढ़ जाएगी।
आम दिनों में भी काफी गुलजार रहती है राम की पैड़ी
आम दिनों में भी अयोध्या और राम की पैड़ी आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अयोध्या आने वाला हर भक्त अथवा पर्यटक राम की पैड़ी पर घूमने जरूर आ रहा है। यहां लोग परिवार के साथ भी आते हैं। जिसके चलते भविष्य में इसे विकसित करने की कवायद शुरू की जा रही है।
ये भी पढ़ें-शाहजहांपुर: नकली शराब बनाकर बेचने वाले गिरोह को दबोचा, तीन गिरफ्तार
