लखनऊ: डेंगू का खतरा लगातार बरकरार, अब मिले इतने मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में 21 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। मलेरिया विभाग की जांच में 21 घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिलन पर नोटिस जारी की गई है। आलमबाग इलाके में सबसे ज्यादा आठ डेंगू के मरीज मिले …

लखनऊ। राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में 21 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। मलेरिया विभाग की जांच में 21 घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिलन पर नोटिस जारी की गई है। आलमबाग इलाके में सबसे ज्यादा आठ डेंगू के मरीज मिले हैं। अलीगंज में चार, टूडियागंज, चिनहट और ऐशबाग में तीन-तीन लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। नगर मलेरिया इकाई की टीमों ने विभिन्न स्थलों-भवनों का निरीक्षण किया। लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव किया गया। टीमों ने लगभग 2139 घरों एवं आसपास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया।

संबंधित समाचार