शाहजहांपुर: कोरोना संक्रमण का बढ़ा खतरा, प्रशासन हुआ सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। जिले में शनिवार को एक साथ 77 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचने और बचाने के लिए प्रशासन और सतर्क हो गया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कोेरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर लोगों …

शाहजहांपुर। जिले में शनिवार को एक साथ 77 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचने और बचाने के लिए प्रशासन और सतर्क हो गया है।

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कोेरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे के मद्देनजर लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने की अपील की है, साथ ही पुलिस प्रशासन को अलर्ट करते हुए कहा कि जगह-जगह टीमें लगाकर चेकिंग कराई जाए और सामाजिक दूरी का ख्याल न करने वाले और बिना मास्क घरों से निकलने वालों का चालान करने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट करते हुए कहा है कि घर-घर जाकर सर्वे में यह देखें कि यदि किसी को खांसी है या सांस लेने में तकलीफ है, तो उसका टेस्ट कराएं और इस बात का भी ख्याल रखे कि जो कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है, उसके संपर्क में आने वाले लोगों का भी टेस्ट कराएं।

उन्होंने कहा कि एक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में कम से कम आठ से दस लोगों के होने की संभावना होती है, लिहाजा ऐसे लोगों का भी टेस्ट कराएं और कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी व मास्क लगाने और सेनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।

स्वास्थ्यकर्मी भी हो रहे संक्रमित
जिले में कोरोनाा मरीजों की बढ़ती संख्या से लोग भयभीत है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कोरोना की चपेट में आ गए है। कोरोनाा संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग की भी सेहत खराब होने लगी है। डाॅक्टर, र्फामासिस्ट और स्टाफ नर्स करोना संक्रमित निकल चुके है।

कोरोना महामारी से स्वास्थ्य विभाग के पांच डाक्टर, दो नत्रपरीक्षण अधिकारी, एक डेंटल हाईजिनिस्ट, महिला अस्पताल और जलालाबाद सीएचसी की नर्स सहित 20 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित निकल चुके है। अस्पताल में चार जुलाई को संक्रमित महिला का प्रसव काराने वाली टीम के सदस्य संक्रमित हो चुके है। शहर से लेकर गांव तक संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में बड़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्यकर्मी भयभीत है। नगर निगम में एक अधिकारी से लेकर जलालाबाद एसडीएम का चालक संक्रमित निकल चुका है। बैंक के दस कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके है।

संबंधित समाचार