दहशत : अजगर निकलने से इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, छिबरामऊ/कन्नौज। सौरिख क्षेत्र के कूकापुर गांव में किसानों द्वारा धान काटते समय बड़ा अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। कूकापुर गांव निवासी किसान फूल सिंह के खेत में धान की फसल खड़ी है। शनिवार को …

अमृत विचार, छिबरामऊ/कन्नौज। सौरिख क्षेत्र के कूकापुर गांव में किसानों द्वारा धान काटते समय बड़ा अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।

कूकापुर गांव निवासी किसान फूल सिंह के खेत में धान की फसल खड़ी है। शनिवार को बेटा उपेंद्र, प्रताप एवं इंदल सिंह फसल काटने गए थे। उसी वक्त नीलगाय के बच्चे को निगलते हुए अजगर दिखाई पड़ा। उसने आसपास खेतों में मौजूद किसानों को बताया। जानकारी होते ही सैकड़ों लोग खेत में पहुंच गए।

घटना के संबंध में एसडीएम अशोक कुमार को सूचना दी गई। उनकी सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी महादेव सिंह, बादाम सिंह एवं सोनू ने ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि अजगर लगभग 10 फीट लंबा है। इसे घने जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- कानपुर: अजगर ने कुत्ते को निगला, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग

संबंधित समाचार