लखनऊ: निकाय चुनाव में बाहुबलियों को टिकट नहीं देगी बसपा, निर्देश जारी
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बाहुबलियों को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। बसपा प्रमुख मायावती ने इस सिलसिले में मंडल प्रभारियों को निर्देश जारी किये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर जोर देगी। कहा गया है कि चुनाव की तैयारी के लिए …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी बाहुबलियों को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। बसपा प्रमुख मायावती ने इस सिलसिले में मंडल प्रभारियों को निर्देश जारी किये हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट देने पर जोर देगी। कहा गया है कि चुनाव की तैयारी के लिए क्षेत्रों में छोटे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायं। पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के कार्य में पदाधिकारी अभी से जुट जायं।
मतदाता सूची में नाम बढ़वाने का काम प्राथमिकता से किया जाय। मंडल प्रभारी वार्ड स्तर पर बैठक कर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेंगे। टिकट देने में पुराने कार्यकर्ताओं का प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के न मिलने पर दूसरों को मौका दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-बरेली: साधारण बसों में भी शुरू होगी आरक्षण व्यवस्था, जल्द खुलेगा आरक्षण केंद्र
