कानपुर: रिंग रोड का निर्माण जून 2023 से होगा शुरू, चारों ओर बनेंगे नए बस अड्डे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। 93 किमी लंबी रिंग रोड परियोजना का निर्माण जून 2023 से शुरू हो जाएगा। उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति कानपुर समग्र विकास की शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉक्टर राजशेखर ने यह निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक कन्नौज ने बताया कि मुहावजा बांटने का काम जून में पूरा कर लिया …

कानपुर, अमृत विचार। 93 किमी लंबी रिंग रोड परियोजना का निर्माण जून 2023 से शुरू हो जाएगा। उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति कानपुर समग्र विकास की शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त डॉक्टर राजशेखर ने यह निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक कन्नौज ने बताया कि मुहावजा बांटने का काम जून में पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर 2025 तक योजना पूरा करने का लक्ष्य है। रिंग रोड परियोजना में सबसे लंबा 3.3 किलोमीटर का गंगा नदी में पुल बनेगा। नौ रेलवे ओवर ब्रिज होंगे 12 स्थानों से यातायात प्रवेश और निकास कर सकेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि रिंग रोड बनने से लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

मंडलायुक्त ने क्षेत्रीय प्रबंधक सड़क परिवहन निगम कानपुर को निर्देश दिए की रिंग रोड के चारों ओर नए बस अड्डों के निर्माण के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव बनाएं। एनएचएआई के अधिकारियों, एडीएम वित्त तथा अन्य संबंधित अधिकारियो के साथ भ्रमण कर दस नवम्बर तक अपनी रिपोर्ट दें। रिंग रोड परियोजना के निर्माण में कोई बाधा न आए इसलिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।

रैपिड रेल परियोजना में मांगा गया एस्टीमेट
रैपिड रेल परियोजना में समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड ने इस संबंध में शासन से आरंभिक एस्टीमेट का प्रस्ताव मांगा गया है। शासन स्तर से एक समिति भी गठित की गई है, जिसमे प्रमुख सचिव आवास, आयुक्त कानपुर एवं लखनऊ मंडल, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, समन्वयक उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति एवं लीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैं।

एलिवेटेड गंगा लिंक इनर सर्किल रोड के लिए बैठक जल्द
30 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड गंगा लिंक इनर सर्किल रोड परियोजना की शासन स्तर से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। इसकी डीपीआर बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए जाने हैं। नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए जल्द ही दिल्ली के बैठक आयोजित होगी।

रेलवे ओवरब्रिज की ईएफसी हो चुकी
सेतु निगम के महाप्रबंधक ने बताया की दादा नगर समानांतर रेलवे ओवरब्रिज की ईएफसी हो चुकी है। अब इसे लोक निर्माण विभाग के वार्षिक प्लान में स्वीकृत किया जाना है। डॉक्टर राजशेखर ने इस संबंध में निर्देशित किया की मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं महाप्रबंधक सेतु निगम इस संबंध में आलाधिकारियों से समन्वय करें।

बोट क्लब हस्तांतरण करें
बोट क्लब के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री से 15 नवंबर से 25 नवंबर के बीच का समय मांगा गया है। मंडलायुक्त ने बताया की पांच नवंबर तक सिंचाई विभाग, केडीए को और केडीए बोट क्लब समिति को बोट क्लब हस्तांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित करे। नीरज श्रीवास्तव ने बताया की बोट क्लब के उद्घाटन वाले दिन कानपुर से प्रयागराज गंगा वाटर रैली का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज के जिला प्रशासन से वार्ता हो चुकी है।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा
पनकी नहर पट्टी के रास्ते लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे तक के संपर्क मार्ग परियोजना की डीपीआर बनाए जाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति तथा वित्त पोषण के लिए लोक निर्माण विभाग कानपुर ने मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। मंडलायुक्त ने बताया कि इस परियोजना की शासन स्तर पर बैठक कराए जाने के लिए यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजा गया है। नीरज श्रीवास्तव ने बताया की इसके निर्माण से पनकी, दादा नगर, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्रों के अतिरिक्त दक्षिण कानपुर क्षेत्र का लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे तक हो जाएगा।

केस्को मुख्यालय से घंटाघर तक बनेगा एलिवेटेड मार्ग
केस्को मुख्यालय से घंटाघर तक नए एलिवेटेड मार्ग के निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त के निर्देशन में समिति गठन हुई है। इसमे मुख्य अभियंता लोक अभियंता,पुलिस उपायुक्त और समन्वयक नीरज श्रीवास्तव तथा महाप्रबंधक सेतु निगम होंगे। यह समिति 10 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।

परियोजना निदेशक कानपुर मेट्रो ने बताया कि बर्रा आठ से कृषि विश्विद्यालय तक योजना को कंपनी बाग से आगे बढ़ा कर गंगा बैराज तक जोड़े जाने की डीपीआर बनाए जाने के संबंध में राइट्स संस्था से एस्टीमेट प्राप्त कर लिया है। मंडलायुक्त ने बताया कि डीपीआर में होने वाले व्यय के वित्त पोषण के लिए प्रमुख सचिव आवास को पत्र भेजा है। उन्होंने नीरज श्रीवास्तव से इस संबंध में समन्वय करने के लिए कहा है। यहां सभी विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कानपुर रिंग रोड: जनवरी से बंटेगा भूमि का मुआवजा, जानें प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल्स

संबंधित समाचार