हल्द्वानी: अब शुध हवा के साथ सिटी फॉरेस्ट में मिलेगा मेडिटेशन सेंटर व ओपन जिम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल्द ही लोगों को जन सुविधाओं के साथ सिटी फॉरेस्ट में मिलेगा मनोरंजन। इसके लिए प्रशासन व नगर निगम के तत्वाधान में वन विभाग एक ऐसे सिटी फॉरेस्ट को डेवलप करने जा रहा है, जिसमें लोगों को साइकिलिंग, जॉगिंग ट्रैक व मेडिटेशन सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल्द ही लोगों को जन सुविधाओं के साथ सिटी फॉरेस्ट में मिलेगा मनोरंजन। इसके लिए प्रशासन व नगर निगम के तत्वाधान में वन विभाग एक ऐसे सिटी फॉरेस्ट को डेवलप करने जा रहा है, जिसमें लोगों को साइकिलिंग, जॉगिंग ट्रैक व मेडिटेशन सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग इस परियोजना पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। फिलहाल विभाग इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

विकास के ख्वाब में लोग अंधाधुंध जंगलों को शहर में तबदील करते जा रहा है। इसके चलते जहां वायू प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं पशुओं के लिए भी रहने के लिए जंगल का क्षेत्र कम होते जा रहा है। लेकिन अब वन विभाव प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को शुद्ध हवा में मनोरंजन देने के लिए बेहतरीन जगह तैयार कर रहा है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिटी फारेस्ट में नेचल टनल वाक, साइकिलिंग ट्रैक, जागिंग ट्रैक, रोज गार्डन, रेनबो गार्डन, एरोमा गार्डन,
घास का मैदान, वुडन प्ले स्टेशन, ओपन जिम, मेडिटेशन जोन, योग प्वाइंट, आउटडोर सिटिंग एरिया, गार्ड रूम, वाश रूम, शौचालय, पार्किंग सुविधा, कैफेटेरिया, आउटडोर एजुकेशन एंड इंटरप्रिटेशन सेंटर, ट्री टनल वाक मिलेगा।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि तेजी से विस्तार लेते शहर में कहीं भी ऐसी जगह नहीं है, जहां लोग कुछ समय सुकून से बैठ सकें। खुली हवा में सांस ले सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए सिटी फारेस्ट तैयार किया जा रहा है। सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। अब काम शुरू हो जाएगा।

संबंधित समाचार