मथुरा: नहर को सूखा देख चढ़ा जलशक्ति मंत्री का पारा, बोले- जल्दी जबाव दो नहीं तो नहर में दौड़ा दूंगा
अमृत विचार, मथुरा। मुझे जल्दी जबाव दो नहीं तो इस सूखी नहर में तुम्हे दौड़ा दूंगा। बताओ इस नहर में कब पानी चला था। जल्दी जबाव दो नहीं तो तुम्हे और तुम्हारे अधिकारी दोनों को निलंबित कर दूंगा। यह किसी फिल्म के डायलॉग नहीं है बल्कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सिंचाई विभाग के …
अमृत विचार, मथुरा। मुझे जल्दी जबाव दो नहीं तो इस सूखी नहर में तुम्हे दौड़ा दूंगा। बताओ इस नहर में कब पानी चला था। जल्दी जबाव दो नहीं तो तुम्हे और तुम्हारे अधिकारी दोनों को निलंबित कर दूंगा। यह किसी फिल्म के डायलॉग नहीं है बल्कि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्तालाप के कुछ अंश हैं।
यह भी पढ़ें- मथुरा: वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनेंगे अस्पताल सहित पार्क और स्कूल, मॉडर्न होंगे मदरसे
गत दिवस जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह फरह स्थित पंडित दीनदयाल धाम में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां से वह सीधे आगरा केनाल और गोवर्धन नाले के निरीक्षण को पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान नहर की पटरी कटी हुई मिली। यह देखकर जलशक्ति मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।
अधिकारियों ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया तो वह सीधे खेतों में काम कर रहे किसान के पास पहुंच गए और उससे पूछा कि बताओ नहर में पानी कब आया था। किसान ने उन्हें बताया कि आज आप आने वाले हैं इसलिए चार लोग आए और पटरी की घास छीलकर चले गए।
उसने बताया कि नहर में पानी नहीं आता है। इस पर जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों से जबाव मांगा तो अधिकारी बंगले झांकने लगे। इस पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अधिकारियों की खूब क्लास लगाई। उन्होंने अधिकारियों को निलंबन की चेतावनी तक दे डाली। साथ ही अफसरों को सुधरने की हिदायद भी दी।
उन्होंने अधिकारियों को नहरों में समय से पानी छोड़ने, सिल्ट और पतवार हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, मुकेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जगमोहन आदि भाजपाई मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मथुरा: सावधान… क्राइम पर रहेगी अब तीसरी नजर, द्वारिकाधीश मंदिर पर लगाए गए CCTV
