आगरा: मोहल्ले के युवक ने बच्ची से की छेड़छाड़, पड़ोसियों ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। शहर के शाहगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मोहल्ले के युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की। हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक …

आगरा, अमृत विचार। शहर के शाहगंज क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मोहल्ले के युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की। हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची सदर क्षेत्र की रहने वाली है। दिवाली पर उसके पिता उस नौनिहाल छोड़ गए थे। रविवार को वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी मोहल्ले के युवक ने उससे छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ लिया और ले जाने लगा।

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी युवक भागने लगा। इस बीच परिजन आए। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पर पहुंची। आरोपी को थाने ले गयी।

ये भी पढ़ें-अयोध्या : प्रत्येक एआरपी क्षेत्र के 10 स्कूलों को बनायेंगे निपुण विद्यालय

संबंधित समाचार