दुस्साहस : चूल्हा बनाने के विरोध पर दंपती व भतीजी को पीटा
अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर सर्किल के हैदरगंज थाना क्षेत्र के जजवारा गांव में दीवाल से सटा कर चूल्हा बनाए जाने का विरोध करने पर एक परिवार के लोगों ने एकजुट होकर दम्पत्ति व उसकी भतीजी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य …
अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर सर्किल के हैदरगंज थाना क्षेत्र के जजवारा गांव में दीवाल से सटा कर चूल्हा बनाए जाने का विरोध करने पर एक परिवार के लोगों ने एकजुट होकर दम्पत्ति व उसकी भतीजी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां एक महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना 28 अक्टूबर की है। हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जजवारा की सावित्री देवी रात 9 बजे के आसपास शौंच के लिए जा रही थी। इस दौरान बगल की एक महिला उसकी दीवार से सटाकर चूल्हा बना कर खाना बना रही थी। जिसको सावित्री देवी ने रोकना चाहा। इस बात को लेकर महिला के परिजन एकजुट हो गए और उनकी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी।
गुहार सुनकर पहुंचे पति गजराज और उसकी भतीजी अनीता को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाराराम हैदरगंज भेज दिया। इसी बीच पीड़िता सावित्री देवी की तबियत ज्यादा बिगड़ गई जिस पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों अर्जुन, जियालाल, रवि कुमार, संदीप कुमार, देवराज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज अशोक कुमार यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें:- उन्नाव: भाजपा नेता के भाई ने दंपती को घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
