रामपुर: चमरौआ से विधायक का चुनाव लड़ चुके मुस्तफा हुसैन ने बसपा से दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विगत विधानसभा चुनावों में चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े मुस्तफा हुसैन ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेजा है। मुस्तफा हुसैन ने पार्टी हाईकमान को भेजे इस्तीफे में अवगत कराया है कि चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से हमारे …

रामपुर, अमृत विचार। विगत विधानसभा चुनावों में चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े मुस्तफा हुसैन ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेजा है।

मुस्तफा हुसैन ने पार्टी हाईकमान को भेजे इस्तीफे में अवगत कराया है कि चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से हमारे प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की। चुनाव पराजित होने के बाद भी मैं सक्रिय रूप से लगातार समाज के निम्न व कमजोर वर्ग के लिये संघर्ष करता रहा हूँ,लेकिन वर्तमान समय में अस्वस्थ्य व अपने निजी कार्यो की व्यस्तता के चलते पार्टी के कार्यक्रमों और बैठको में समय नही दे पा रहा हूं जिस कारण बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। मुस्तफा हुसैन एक संघर्षशील एवं समाजिक व्यक्ति है। जिले में उनकी अपनी अलग पहचान है।

उनके पिता हाजी निसार हुसैन स्वार टांडा क्षेत्र से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। मौजूदा समय में मुस्तफा हुसैन रामपुर जिला पंचायत के सदस्य एवं जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। कांग्रेस, सपा, बसपा और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम की जमानत जब्त करते हुए भारी मतों से चुनाव जीता था। यही नहीं मुस्तफा हुसैन कॉपरेटिव सोसाइटी मीरापुर के चेयरमैन और जिला योजना समिति रामपुर के सदस्य भी हैं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, अन्तर्राज्यीय बाइकचोरियों को देते थे अंजाम

संबंधित समाचार