बांदा : चैंपियनशिप बालक वर्ग में बजरंग और बालिका वर्ग में आर्यकन्या प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बांदा। तीन दिवसीय 66वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। चैंपियनशिप बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में आर्यकन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेशलर डब्ल्यूडब्ल्यूई …

अमृत विचार बांदा। तीन दिवसीय 66वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में हुआ। चैंपियनशिप बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में आर्यकन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेशलर डब्ल्यूडब्ल्यूई लक्ष्मीकांत राजपूत को भी पुरस्कृत किया गया।

समापन दिवस पर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन आरआई वेदमणि मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने बालक वर्ग में प्रथम, भागवत प्रसाद मेमोरिलय विद्याय ने द्वितीय और डीएवी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह बालिका वर्ग में आर्यकन्या इंटर कॉलेज ने प्रथम, भागवत प्रसाद मेमोरियल ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रेशलर डब्ल्यूडब्ल्यूई लक्ष्मीकांत राजपूत को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विनोद सिंह एवं आरआई वेदमणि मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी और मेजबान विद्यालय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस प्रतियोगिता में मेजबान खेलकूद प्रेमलता एवं निर्णायक बंधु सुरेश, घनश्याम, रमेश चंद्र, शाहिद बली, पुष्पा सिंह, रामदेव सिंह, अरुण कुमार, आशुतोष शुक्ला, प्रवीण, प्रद्युम्न एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और आये हुए अतिथियों व निर्णायक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

यह भी पढ़ें:- खेलकूद प्रतियोगिता : योगेश , हर्ष ने जीता सोना , गौरव ने लगाई तेज दौड़

संबंधित समाचार