गाजियाबाद: जल्द पूरा होगा रैपिड रेल का काम, नवंबर में प्रस्तावित है ट्रायल रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड में 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। नवंबर में मुख्य ट्रायल रन प्रस्तावित है। ट्रायल रन से पहले नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने रैपिड रेल ट्रैक के ऊपर लगाई जा रही बिजली की लाइन को 25000 वोल्ट की …

गाजियाबाद, अमृत विचार। यूपी के साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड में 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। नवंबर में मुख्य ट्रायल रन प्रस्तावित है। ट्रायल रन से पहले नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने रैपिड रेल ट्रैक के ऊपर लगाई जा रही बिजली की लाइन को 25000 वोल्ट की क्षमता के साथ चार्ज कर दिया है। वर्तमान में 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड के 50 फीसदी भाग में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) का काम पूरा हुआ है।

नवंबर के दूसरे सप्ताह तक ओएचई का बाकी काम पूरा होते ही पूरी लाइन में 25 केवीए का करंट दौड़ने लगेगा। बिजली आपूर्ति के लिए पहले खंड में बनाया गया इकलौता रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) ने काम करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (यूपीटीसीएल) की ओर से रिसीविंग सब-स्टेशन तक 220 केवी की लाइन बिछाई गई है।

ये भी पढ़ें-बेतालघाट: सोनगांव में गुलदार ने दिनदहाड़े ग्रामीण पर किया हमला

संबंधित समाचार