बांदा: जुआ खेलने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार …

बांदा, अमृत विचार। जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के जुगुल किशोर पुरवा निवासी छोटू यादव (25) पुत्र शिवबली यादव रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे घर के पास सड़क किनारे बैठकर जुआं खेल रहा था। इसी बीच गांव का ही बउवा परिहार मौके पर पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। बउवा वहां से चला गया। कुछ देर बाद दोबारा बाइक लेकर बउवा मौके पर पहुंच गया। बिना कुछ सोंचे समझे छोटू यादव पर तमंचे से गोली मार दी। गोली छोटू के पीठ में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता ने बताया कि जुआं खेलने को लेकर विवाद हुआ था। हमलावरों ने एक फायर पहले किया। दोबारा गोली मारने का प्रयास किया तो छोटू वहां से भागकर पड़ोसी के घर में घुस गया। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला, एसआई धर्मेन्द्र सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल और परिजनों से पूछतांछ की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-बरेली: ‘यूपी में यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी की मांग, लागू करना सरकार के हाथ’

संबंधित समाचार