बाराबंकी: कानपुर के लिए निकला कपड़ा व्यवसायी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। घर से कानपुर के लिए निकला कपड़ा व्यवसाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कुर्सी क्षेत्र निवासी लव गुप्ता बीते वर्षों से रेडीमेड कपड़े का कारोबार करते है। कपड़ो की खरीददारी करने के लिए वह ज्यादातर कानपुर जाया करते …

बाराबंकी, अमृत विचार। घर से कानपुर के लिए निकला कपड़ा व्यवसाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कुर्सी क्षेत्र निवासी लव गुप्ता बीते वर्षों से रेडीमेड कपड़े का कारोबार करते है। कपड़ो की खरीददारी करने के लिए वह ज्यादातर कानपुर जाया करते थे।

परिजनों ने बताया कि लव गुप्ता दो दिन पहले खरीदारी करने घर से चार लाख रुपये लेकर कानपुर के लिए निकला था। देर शाम होने पर जब उससे परिवार के लोगों से सम्पर्क टूट गया तो वे उसकी खोजबीन करने लगे। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन रविवार को कानपुर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें-रामपुर: 46 साल बाद किसी भी सदन में नहीं गूंजेगी आजम खान की आवाज

संबंधित समाचार