हमीरपुर: डीएम डॉ. चंद्र भूषण को मिला प्रतिष्ठित श्रेष्ठ यूपी रत्न अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। डीएम डॉ. चंद्र भूषण को प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान और सुशासन के लिए यूपी डवलपमेंट फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित श्रेष्ठ यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें लखनऊ के डैमसन प्लम होटल में आयोजित सेमिनार में रविवार को मिला है। जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण के श्रेष्ठ यूपी के निर्माण में (सुशासन) …

हमीरपुर। डीएम डॉ. चंद्र भूषण को प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान और सुशासन के लिए यूपी डवलपमेंट फाउंडेशन ने प्रतिष्ठित श्रेष्ठ यूपी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें लखनऊ के डैमसन प्लम होटल में आयोजित सेमिनार में रविवार को मिला है। जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण के श्रेष्ठ यूपी के निर्माण में (सुशासन) योगदान को देखते ज्यूरी द्वारा उनका चयन किया गया है।

उन्होंने संस्कृत में कोर्ट का आदेश देने के साथ एक दिन के लिए उच्च पदों पर बालिकाओं को कमान सौंप महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। यमुना पथ पर यमुना जी की प्रतिमा स्थापना के साथ आरती प्रारंभ कराई।कलक्ट्रेट को आईएसओ सम्मान दिलाया। विधानसभा निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, विद्यालयों में लक्ष्य से अधिक बच्चों का नामांकन, निर्वाचक नामावली के अंतर्गत आधार संकलन में जिले को नंबर एक बनाने जैसे सर्वोच्च कार्य किए हैं।

सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। वह वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डीएम की पहली बार कमान संभालने के पहले वह विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, संभागीय खाद्य नियंत्रक, एडीएम गोरखपुर, मैनपुरी व सहारनपुर तथा सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर रह चुके हैं। वह मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की विकास कार्यों की समीक्षा

संबंधित समाचार