अयोध्या: सीताकुंड वार्ड में नए ट्यूबवेल का हुआ शिलान्यास
अयोध्या। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर अयोध्या के सीताकुंड वार्ड में सोमवार को महंत राम कुमार दास ने नारियल तोड़कर नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि नए ट्यूबवेल के बन जाने से वार्ड के नहीं अपितु …
अयोध्या। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर अयोध्या के सीताकुंड वार्ड में सोमवार को महंत राम कुमार दास ने नारियल तोड़कर नए ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि नए ट्यूबवेल के बन जाने से वार्ड के नहीं अपितु आसपास के क्षेत्र में भी पानी समस्या दूर हो जाएगी।
कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से आम जनमानस के हित के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। भाजपा सरकार में हर तबके के लोगों को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर विनय जयसवाल, पार्षद अनुज दास, पार्षद रमेश दास, अयोध्या मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण, परमानंद मिश्रा, जलकल विभाग के अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: श्रीराम अस्पताल व तुलसी उद्यान के पास से हटेंगे ठेले, मंडलायुक्त ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण
