मुरादाबाद : फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक विवाह का शव फंदे से‌ लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में जोया के रहने वाले राजवीर के मुताबिक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक विवाह का शव फंदे से‌ लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में जोया के रहने वाले राजवीर के मुताबिक सोनम व एकता दो बेटियां हैं। मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत जून 2018 में दोनों की शादी उसने पाकबड़ा में पाठ वाली मिलक के रहने वाले क्रमशः राजवीर व रोहित के साथ की। राजवीर व रोहित सगे भाई हैं और नशे का सेवन करते हैं। दोनों नशेड़ी भाई उनकी बेटियों का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। सगी बहनों पर मायके से दहेज लाने का दबाव ससुराली बनाते थे। ससुरालियों के उत्पीड़न से त्रस्त होकर ही कुछ माह पहले छोटी बेटी मायके लौट आई। जबकि 3 वर्षीय तानिया की मां सोनम पति व ससुरालियों की जुर्म व ज्यादती को सहते हुए ससुराल में ही जीवन यापन कर रही थी।

पिता का आरोप है कि पति राजपाल उसके घर वालों ने रविवार देर रात कपड़े के फंदे से गला घोट कर सोनम को मौत के घाट उतार दिया। ‌ जबकि पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि सोनम के पुत्र राजपाल ने रविवार करीब 12 बजे सूचना दी कि उसकी बीवी फंदे से लटककर झूल गई है। पति ने महिला द्वारा खुदकुशी करने का दावा किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोनम का शव जमीन पर पड़ा मिला। सोनम की मौत होने की खबर उसके मायके वालों की दी गई।

मृतका के पिता राजवीर ने तहरीर देकर दामाद व उसके परिजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लक्ष्य 20000 का,1298 को मिला 100 दिन का रोजगार

 

संबंधित समाचार