दुस्साहस : पड़ोसी युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर मारापीटा
अमृत विचार, हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से युवक ने छेड़खानी कर मारपीट की। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। एक गांव की निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र दे बताया कि वह पशुबाड़े में अपनी अठारह वर्षीय पुत्री के साथ लिपाई पुताई …
अमृत विचार, हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से युवक ने छेड़खानी कर मारपीट की। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। एक गांव की निवासी महिला ने सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र दे बताया कि वह पशुबाड़े में अपनी अठारह वर्षीय पुत्री के साथ लिपाई पुताई कर रही थी, जिस समय वह पानी पीने रिहायशी घर गई उसी दौरान पड़ोसी युवक पशुबाड़े के छप्पर के अंदर आ धमका और उसकी पुत्री को पीछे से पकड़कर छेड़खानी करने लगा।
जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने पुत्री साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। जानमाल की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। युवक के घर उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने भी मारपीट की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी जरिया को मामले में जांच कर कार्रवाई को लिखा है। वहीं जरिया थाना प्रभारी रामाश्रय सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों को लेकर जमीनी विवाद है। छेड़खानी के मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- दुस्साहस : चूल्हा बनाने के विरोध पर दंपती व भतीजी को पीटा
