मथुरा: 25 लाख रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
मथुरा, अमृत विचार। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत कोसीकलां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को 185 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो गांजा तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजे की कीमत 25 लाख …
मथुरा, अमृत विचार। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत कोसीकलां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को 185 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो गांजा तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा पकड़े गए गांजे की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- मथुरा: नहर को सूखा देख चढ़ा जलशक्ति मंत्री का पारा, बोले- जल्दी जबाव दो नहीं तो नहर में दौड़ा दूंगा
एसपी देहात त्रिगुण विनेश ने बताया कि जिले में जीरो ड्रग्स अभियान के तहत कोसीकलां थाना प्रभारी अनुज कुमार ने ग्राम बरहाना के बाहर तिराहे से अन्तर्राजीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य मोहित पुत्र कृष्णपाल को 185 किलोग्राम अवैध गांजा के गिरफ्तार किया गया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे।
पूछताछ में मोहित ने बताया कि भागे साथियों में उसका भाई सचिन पुत्र कृष्णपाल तथा सागर पुत्र विजय सिंह पुत्र बीद्या हैं। पुलिस के अनुसार यह लोग ओड़िशा से गाँजा मंगवाते हैं और उसे जंगल में छुपाकर रखते है। यहां से छिपाये गये गाँजे को चार पहिया वाहन से सीमावर्ती राज्य हरियाणा व राजस्थान के कामा, नूंह, मेवात, पुन्हाना आदि स्थानों पर फुटकर में बेचते हैं। पकड़े गए गांजे को वह छिपाने के लिए जा रहे हैं कि तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एपी देहात ने बताया कि भागे गांजा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
यह भी पढ़ें- मथुरा: सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ली शपथ, लगाई गई जीवन पर प्रदर्शनी
