उन्नाव : एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। जिले में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई है और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे जिले में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सरकारी कार्यालय, स्कूल आदि जगहों पर पूरी श्रद्धा भावना के साथ उनके चित्र …

अमृत विचार, उन्नाव। जिले में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई है और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे जिले में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई।

इस दौरान सरकारी कार्यालय, स्कूल आदि जगहों पर पूरी श्रद्धा भावना के साथ उनके चित्र पर माला पहनाकर उनके महान कार्यों को याद किया गया वही विकास भवन में दिव्यांशु पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के द्वारा पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

उन्नाव के विकास भवन में सीडीओ दिव्यांशु पटेल व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने सरदार पटेल वल्लभ भाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ये प्रतिमा और सरदार पटेल द्वार अभी हाल ही में सीडीओ दिव्यांशु पटेल द्वारा बनवाया गया था । विकास भवन में सीडीओ ने कहा कि पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया अगर वह न होते तो देश आज छोटी छोटी रियासतों में बंटा होता।

लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती की पूर्व संध्या पर उन्नाव-लखनऊ बाईपास पर निर्मित अखण्ड भारत सेल्फी प्वाइण्ट पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार तथा सीडीओ दिव्यांशु पटेल द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलन किया गया था।

इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में तथा प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर सरदार पटेल की मूर्ति के समक्ष 75 दीपक से 75 लिखकर सरदार पटेल को नमन किया गया।

यह भी पढ़ें:- सरदार पटेल की जयंती पर 63 पुलिसकर्मी सम्मानित, मिला गृह मंत्री विशेष अभियान पदक

 

संबंधित समाचार