मरीजों का छलका दर्द : डीएम ने जिला अस्पताल में बांटे फल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,उन्नाव। उन्नाव में आज लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल के वार्ड नम्बर एक में डीएम अपूर्वा दुबे ने फल वितरित किया और मरीजो का हाल चाल भी जाना। वही इस मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे अपनी बीमार नानी को देखने आए एक छोटे बच्चे से बात करते और …

अमृत विचार,उन्नाव। उन्नाव में आज लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल के वार्ड नम्बर एक में डीएम अपूर्वा दुबे ने फल वितरित किया और मरीजो का हाल चाल भी जाना। वही इस मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे अपनी बीमार नानी को देखने आए एक छोटे बच्चे से बात करते और दुलराते हुए नजर आयी।

जिला अस्पताल के वार्ड नम्बर एक में फल वितरण करने आई डीएम अपूर्वा दूबे को देख मरीजों का दर्द छलक पड़ा। फल लेते हुए मरीजों ने अपना दर्द डीएम से बयां किया। एबी नगर के रहने वाले नन्हकऊ ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी मोनी पिछले 15 दिनों भर्ती है।

मोनी के घुटनों में सूजन व पेट दर्द की समस्या है। लेकिन अभी तक राहत नहीं है। आज डाॅक्टर उसको डिस्चार्ज भी कर दे रहे थे। डीएम ने अच्छे इलाज का अश्वासन देकर फल भेंट किया। वहीं बेहटा की रहने वाली 35 वर्षीय रूबी सिंह पत्नी मनोज सिंह से उनकी तबियत के बारे में जानकारी ली व फल भेंट किया। इस दौरान सीएमओ डाॅ सत्यप्रकाश,डाॅ संजीव गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

यह भर पढ़ें:- जिला अस्पताल में कई स्थानों पर पनप रहा डेंगू-मलेरिया का लार्वा, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

 

संबंधित समाचार