वारदात : शराब के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मेरठ। लिसाड़ीगेट में रविवार रात शराब पीने को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। छोटे भाई ने शराब पीने से रोका तो बड़े भाई ने गाली गलौच शुरु कर दी। जिस, पर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्दन में सटाकर गोली मारी। मौके पर …

अमृत विचार, मेरठ। लिसाड़ीगेट में रविवार रात शराब पीने को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। छोटे भाई ने शराब पीने से रोका तो बड़े भाई ने गाली गलौच शुरु कर दी। जिस, पर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्दन में सटाकर गोली मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

लिसाड़ीगेट के रशीदनगर निवासी फुरकान (35 साल) पुत्र मोहम्मद इदरीश फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के मुताबिक आए दिन रात में फुरकान शराब पीकर आता था और परिजनों के साथ गाली गलौज करता था। छोटा भाई रिजवान ने इसका विरोध करता था किया। रविवार रात भी फुरकान शराब के नशे में घर पहुंचा।

जिसके बाद दोनों भाइयों में विवाद हो गया। गुस्साएं रिजवान ने तमंचे से फुरकान को गोली मार दी। फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रिजवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक फुरकान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फुरकान की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बोला रिजवान, आए दिन परेशान करता था भाई

आरोपी रिजवान ने पुलिस को बताया कि फुरकान शराब पीकर घर आता था। घर का माहौल बिगड़ता जा रहा था साथ ही पैसे की बर्बादी हो रही थी। समझाने के बाद भी वह नहीं माना और सप्ताह भर पहले फुरकान ने नशे में उसे थप्पड़ भी मारा। आरोपी ने कहा कि वह सिर्फ भाई को डराना चाहता था। हाथापाई में तमंचा छीनने के दौरान गोली चल गई। पुलिस ने रिजवान की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें:- वारदात : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार