दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर लगा जाम, बिना मास्क के जाम खुलवाने पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर सिंघौली में खन्नौत नदी पुल पर सोमवार को जाम लग गया। दो घंटे से अधिक समय तक लगे इस जाम में रोडवेज की बसें, कारें, दो पहिया वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रही। इस दौरान पुल के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगीं रहीं। बमुश्किल जाम खुल …

शाहजहांपुर। दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर सिंघौली में खन्नौत नदी पुल पर सोमवार को जाम लग गया। दो घंटे से अधिक समय तक लगे इस जाम में रोडवेज की बसें, कारें, दो पहिया वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रही। इस दौरान पुल के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगीं रहीं। बमुश्किल जाम खुल पाया। लेकिन इसके बाद भी रुक-रुक कर पूरे दिन पुल पर जाम की स्थिति बनी रही।

सिंधौली में खन्नौत नदी पर बना पुल वाहनों की बढ़ती संख्या और रफ्तार के आगे सकरा हो गया। इसलिए इस पुल से गुजरना सबसे टेढ़ी खीर है। आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को वाहनों ने रफ्तार भरनी शुरू की तो, सिंधौली में बने खन्नौत पुल पर आकर अटक गए। पुल के ऊपर आमने-सामने से जल्दी निकलने की होड़ में सुबह लगभग 11 बजे जाम लग गया। कुछ ही देर में पुल के दोनों और वाहनों की एक किलोमीटर तक लाइनें लग गईं। लगभग आधा घंटे तक दोनों ओर से कोई वाहन पास नहीं हो पाए। इससे वाहनों की लाइन बढ़ती चली गई।

सूचना पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाना शुरू किया लेकिन वाहनों की लंबी लाइन देखकर उनके पसीने छूट गए। कुछ वाहनों को पीछे कर पुल से एक तरफ के वाहनों को निकलवाना शुरू किया लेकिन तब तक दूसरी तरफ वाहनों की लाइन बढ़ती चली गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया लेकिन कुछ देर बाद फिर जाम लग गया। बाद में रूक-रूक कर जाम लगने की स्थिति पूरे दिन बनी रही।

बिना मास्क जाम खुलवाने भीड़ में पहुंच गया सिपाही
सिधौली पुल पर सुबह लगभग 11 बजे जाम लगा तो जाहिर है कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं लेकिन इस सब के बावजूद ज्यादातर लोग मास्क लगाए हुए थे। वहीं जाम खुलवाने पहुंचे दो सिपाहियों में से एक सिपाही बिना मास्क के ही जाम खुलवाने को भीड़ में घुस रहा था। हालांकि गमछा था लेकिन वह भी दिखावे के तौर पर केवल गले में शोपीस की तरह पड़ा था। जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम, एसपी ने बिना मास्क के नहीं निकलने की हिदायत दे रखी है, बात न मानने वालों को पांच सौ रूपये का जुर्माना भी भरना पड़ रहा है लेकिन सिंधौली थाने के इस सिपाही के लिए मास्क और जर्मुाना शायद ठेंगे पर है।

बिना मास्क घूमने वालों पर पांच सौ रूपये का जुर्माना कर दिया गया है, जो भी कोविड-19 के बचाव के लिए बिना मास्क घूमेगा। उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा। यह नियम सभी पर लागू होता है। -एस आनंद, एसपी

संबंधित समाचार