शूटआउट : गाड़ी की बुकिंग कर गैंग के साथ करता था लूटपाट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर। जिले में बीटा -2 कोतवाली पुलिस ने रितिक रोशन गैंग के एक 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने बदमाश के पैर को छलनी कर उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती …

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर। जिले में बीटा -2 कोतवाली पुलिस ने रितिक रोशन गैंग के एक 25 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने बदमाश के पैर को छलनी कर उसे गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्त में आए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश पिछले तीन साल से लूट के मामले में फरार चल रहा था।

बता दें कि सोमवार को सीएम योगी का दौरा था। वह जीबीयू में ठहरे हुए थे।सीएम योगी से मिलने के बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस सम्बन्ध में डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गामा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मजबूरन पुलिस ने भी उस पर जवाबी फायरिंग की। बदमाश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मोटरसाइकिल से गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान आशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई। यह बड़े ही शातिर किस्म का लुटेरा है। जो पिछले 3 वर्षों से बीटा 2 थाने से लूट के मामले में फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें:- पुलिस मुठभेड़ : उद्यमी के घर दिनदहाड़े डाली थी डकैती

संबंधित समाचार