मुरादाबाद: शी राक्स सेमिनार में सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आर्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शी राक्स सेमिनार में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा , स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके बाद हेमा सिंह ने छात्राओं को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आर्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शी राक्स सेमिनार में बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा , स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसके बाद हेमा सिंह ने छात्राओं को पंच और किक मारने का तरीका बताया गया तथा मनचले लड़कों से निपटने के लिए लाल मिर्च डीओ आदि संसाधनों का इस्तेमाल करके खुद के बचाव की जानकारी दी।

विभा अरोड़ा ने सभी लड़कियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कुछ एक्सरसाइज कराई तथा मेडिटेशन और खाने-पीने के प्रबंधन पर जानकारी दी। एडवोकेट कोमल गांधी ने लड़कियों को त्वचा, बाल नाखून को साफ रखते हुए उनकी देखभाल के बारे में बताया और समझाया कि स्वयं को साफ और सुंदर रखने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

इंस्पेक्टर ज्योति ने छात्राओं को 112, 1090, 1098, 1930 आदि हेल्पलाइन के बारे में बताया। एंटी रोमियो महिला स्क्वायड की सेवाएं के बारे में जानकारी दी ।कार्यक्रम का संचालन ख्याति गुप्ता ने किया ।कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रधानाचार्य हेमंत झा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- बहराइच : झोलाछाप के इलाज से छात्र की मौत

संबंधित समाचार