चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देने के लिए अखिलेश यादव ने उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भारतीय निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी कर 10 नवंबर तक जवाब मांगा है। अब अखिलेश यादव चुनाव अयोग को कड़ा जवाब देने की तैयारी में हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से पार्टी के सभी विधायक, …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भारतीय निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले नोटिस जारी कर 10 नवंबर तक जवाब मांगा है। अब अखिलेश यादव चुनाव अयोग को कड़ा जवाब देने की तैयारी में हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से पार्टी के सभी विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला- महानगर अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।

सपा ने पत्र के माध्यम से “मतदाता सूची में दर्ज नाम और मतदाता सूची से काटे गए नाम दोनों के मतदाता सूची के पेज एकत्रित कर, गलत ढंग से जिसका नाम काटा गया है, उस व्यक्ति का शपथ पत्र मांगा है। दरसअल अखिलेश यादव ने चुनाव में हार के बाद हर विधानसभा सीट से यादव और मुस्लिम समुदाय के 20- 20 हजार वोट काटने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही चुनाव आयोग पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: चुनाव आयोग से अखिलेश ने फिर पूछा सवाल, निष्पक्ष चुनाव को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार