लखनऊ : जन्मदिन की पार्टी में दावत खाकर 26 लोग बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में जन्मदिन की दावत खाकर 26 लोग बीमार पड़ गए। इन मरीजों में बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। हालत बिगड़ने पर सभी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जब यह बात प्रशासनिक अमले को पता चली तो एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बातचीत …

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में जन्मदिन की दावत खाकर 26 लोग बीमार पड़ गए। इन मरीजों में बच्चों की संख्या सर्वाधिक है। हालत बिगड़ने पर सभी को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जब यह बात प्रशासनिक अमले को पता चली तो एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और उनका हाल जाना।

बता देंकि मोहनलालगंज तहसील के गौरा गांव में सोमवार की रात जन्मदिन की दावत थी। दावत में मेहमानों के लिए छोला-चावल परोसा गया। इस दावत में गांव के तमाम लोग शामिल हुए थे। दावत खाने के बाद लोग अपने घर लौट गए। कुछ घंटे बाद लोगों के पेट में दर्द और दस्त की समस्या होने लगी। ऐसे में देशी नुस्खा भी काम नहीं आया।

मंगलवार की सुबह हालत बिगड़ने पर लोग अस्पताल पहुंचने लगे। एकाएक 26 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए। फिलहाल सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी होने पर मोहनलालगंज उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी का हाल जाना। इसके बाद चिकित्सकों को सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:- इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की तबीयत खराब, गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार