अमरोहा: दरोगा की विदाई के जश्न में डूबे पुलिसकर्मी, फिल्मी गानों पर किया डांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। दरोगा की विदाई पार्टी में आदपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जश्न में डूबे नजर आए। सिपाही से लेकर दरोगा ने फिल्मी गानों पर डांस किया। हो गई तेरी बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले..गाने पर सिपाही से लेकर सभी दरोगा ने डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी डांस को देखकर वापस मायूस …

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। दरोगा की विदाई पार्टी में आदपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जश्न में डूबे नजर आए। सिपाही से लेकर दरोगा ने फिल्मी गानों पर डांस किया। हो गई तेरी बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले..गाने पर सिपाही से लेकर सभी दरोगा ने डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी डांस को देखकर वापस मायूस होकर लौट गए।

आदमपुर थाने में तैनात दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर सोमवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। विदाई पार्टी में पूरा थाना जश्न में डूबा रहा। पुलिकर्मियों ने बल्ले बल्ले, हो गई तेरी बल्ले बल्ले गाने पर पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस दौरान थाने पर फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर थाने में गाने पर जश्न मनाया गया। असपास के लोगों को परेशानी भी हुई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि दरोगा सेवानिवृत हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम में खुशी में कुछ पुलिस कर्मियों ने नृत्य कर दिया था। इसमें कोई उन्होंने गलत कार्य नहीं किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: शूटिंग में मुरादाबाद की 23वीं वाहिनी पीएसी को मिला पहला स्थान

संबंधित समाचार