बहराइच: नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, नानपारा। जिले के रिसिया मोड़ नाले में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ के निकट नाला बहता है। मंगलवार शाम को लोग आवागमन कर रहे थे। तभी नाले में एक युवक …

बहराइच, नानपारा। जिले के रिसिया मोड़ नाले में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ के निकट नाला बहता है। मंगलवार शाम को लोग आवागमन कर रहे थे। तभी नाले में एक युवक का शव लोगों ने उतराता देखा।

शव मिलने की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। रिसिया पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष से अधिक लग रही है। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जरवल रोड स्थित बस स्टॉप के निकट पानी भरे गड्ढे में मिला अज्ञात युवक का शव

संबंधित समाचार