फर्रुखाबाद: जीवित दिव्यांग को मृत दिखाने वाला सचिव निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जीवित दिव्यांग को मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद करने वाले ग्राम पंचायत सचिव को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच में गलत रिपोर्ट लगाने का मामला सामने आया था। कमालगंज क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी रामरतन ने 20 अक्तूबर को डीएम से शिकायत कर कहा था …

फर्रुखाबाद। जीवित दिव्यांग को मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद करने वाले ग्राम पंचायत सचिव को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने कराई जांच में गलत रिपोर्ट लगाने का मामला सामने आया था। कमालगंज क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी रामरतन ने 20 अक्तूबर को डीएम से शिकायत कर कहा था कि ग्राम पंचायत सचिव ने उसको मृत दिखाकर उसकी दिव्यांग पेंशन बंद करा दी है।

जबकि वह अभी जिंदा है। डीएम ने दिव्यांग कल्याण अधिकारी से जांच कराई। उन्होंने डीएम को दी रिपोर्ट में सचिव नौशाद अहमद पर सूची सत्यापन में दिव्यांग को मृत दिखा कर पेंशन बंद कराने की बात कहीं है। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने सचिव नौशाद अहमद को निलंबित कर दिया है। उनको बीडीओ नवाबगंज के कार्यालय में संबद्ध किया है। डीपीआरओ ने एडीपीआरओ को जांच अधिकारी बनाया है। उनको 15 दिन में आरोप पत्र सचिव को देने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े:-प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पड़ताल करेगी एसटीएफ

संबंधित समाचार