अयोध्या: निकाय चुनाव में अबकी चार लाख से अधिक वोटर करेगें मतदान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची के अनुसार इस बार 439606 मतदाता निकाय चुनाव में मतदान करेगें। वहीं नव सृजित पंचायतों में सर्वाधिक 28233 वोटर मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में है ।जबकि सबसे कम 11167 वोटर नगर पंचायत कुमारगंज में हैं। स्थानीय निकाय चुनाव …

अयोध्या। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची के अनुसार इस बार 439606 मतदाता निकाय चुनाव में मतदान करेगें। वहीं नव सृजित पंचायतों में सर्वाधिक 28233 वोटर मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में है ।जबकि सबसे कम 11167 वोटर नगर पंचायत कुमारगंज में हैं।

स्थानीय निकाय चुनाव में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को मतदाता सूची आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। हालांकि अभी मतदाता सूची का पुनरीक्षण जारी है और दावों व आपत्ति के बाद अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बाद में होगा। सूची के अनुसार अयोध्या नगर निगम में कुल 286182 मतदाता हैं जबकि नगर पालिका रुदौली में 51484 मतदाता हैं।

इसके अलावा नगर पंचायत गोसाईगंज में 9756, नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में 27605, नगर पंचायत कुमारगंज में 11167, नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज में 14542, नगर पंचायत मां कामाख्या में 28233 और नगर पंचायत बीकापुर में 10637 मतदाता हैं। नगर निगम और नगर पालिका व नगर पंचायतों को मिला कर कुल 439606 मतदाता हैं। सभी निकायों में कुल 169 वार्ड, मतदान केंद्र 221, मतदान स्थल 435 बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-बांदा: नगर निकाय चुनाव के लिये वार्डवार निर्वाचक नामावली प्रकाशित

संबंधित समाचार