अमरोहा: थाने में पार्टी में थिरके पुलिसकर्मी, फरियादी हुए परेशान
अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। दरोगा की विदाई पार्टी में आदपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जश्न में डूबे नजर आए। सिपाही से लेकर दरोगा ने फिल्मी गानों पर डांस किया। हो गई तेरी बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले..गाने पर सिपाही से लेकर सभी दरोगा ने डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी डांस को देखकर वापस मायूस होकर …
अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। दरोगा की विदाई पार्टी में आदपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जश्न में डूबे नजर आए। सिपाही से लेकर दरोगा ने फिल्मी गानों पर डांस किया। हो गई तेरी बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले..गाने पर सिपाही से लेकर सभी दरोगा ने डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी डांस को देखकर वापस मायूस होकर लौट गए।
आदमपुर थाने में तैनात दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर सोमवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। विदाई पार्टी में पूरा थाना जश्न में डूबा रहा। पुलिकर्मियों ने बल्ले बल्ले, हो गई तेरी बल्ले बल्ले गाने पर पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस दौरान थाने पर फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर थाने में गाने पर जश्न मनाया गया। असपास के लोगों को परेशानी भी हुई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि दरोगा सेवानिवृत हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम में खुशी में कुछ पुलिस कर्मियों ने नृत्य किया था। इसमें कोई उन्होंने गलत कार्य नहीं किया।
ये भी पढ़ें- अमरोहा: शिया धर्मगुरु को कट्टरपंथियों की धमकी, कॉल करके कहा-अंजाम भुगतने को तैयार रहें
