लखनऊ: 1 नवम्बर तक नहीं दे सके सड़कों की प्रगति रिर्पोट, विभागाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ । सड़कों की नवीनीकरण,मरम्मत,रखरखाव समयबद्ध समय में पूरा नहीं पूरा करने और ​प्रगति रिर्पोंट नहीं देने पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद एक्शन मोड में हो गये हैं। कार्य में ​शि​थिलता को देखते हुये उन्होंने प्रमुख अ​भियंता विकास व विभागाध्यक्ष संदीप कुमार से स्पष्टीकरण मांंगा है। इसके अलावा बाराबंकी के दो इंजीनियरों …

अमृत विचार लखनऊ । सड़कों की नवीनीकरण,मरम्मत,रखरखाव समयबद्ध समय में पूरा नहीं पूरा करने और ​प्रगति रिर्पोंट नहीं देने पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद एक्शन मोड में हो गये हैं। कार्य में ​शि​थिलता को देखते हुये उन्होंने प्रमुख अ​भियंता विकास व विभागाध्यक्ष संदीप कुमार से स्पष्टीकरण मांंगा है। इसके अलावा बाराबंकी के दो इंजीनियरों के सस्‍पेंड करने के साथ ही छह अधिशासी अभियंताओं से स्‍पष्‍टीकरण दिया है।

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अ​धिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि किसी भी कार्य में लापरवाही या मानकविहीन होने पर कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । लोक निर्माण मंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण नरेंद्र भूषण को पत्र लिखकर प्रमुख अभियंता (विकास विभागध्यक्ष) के स्पष्टीकरण की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री ज़ितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकाता के कार्य “बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मार्गों को 15 नवम्बर तक मरम्मत ( मार्गों को गड्डा मुक्त किए जाने) का टाइमलाइन दिये हैं । इसके साथ ही कार्यों की रोजाना प्रगति रिर्पोंट भेजने के निर्देश दिये थे ।

बीते 28 अक्टूबर लोक निर्माण मंत्री ने समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिया था कि विशेष मरम्मत 40 लाख रुपये के उसके ऊपर के मार्गों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां के संबंध में सभी प्रस्ताव प्रत्येक दशा में 31 अक्टूबर तक उपलब्ध करा दिये जाए। प्रतिदिन जोन वार वित्तीय स्वीकृतियों व उनके सापेक्ष “बारिश से क्षतिग्रस्त हुए भार्गो की मरम्मत ( मार्गो को गढ़डा मुक्त किए जाने के संबंध में प्रगति का विवरण एलईडी स्कीन पर दर्शाया जाय। परन्तु प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) लोक निर्माण विभाग की ओर से 1 नवम्बर तक उपरोक्तानुसार प्रगति के विवरण से अवगत नहीं कराया गया। जिसपर स्पष्टीकरण दिया गया है।

संबंधित समाचार