02 नवंबर: आज ही के दिन हुआ था बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का जन्म, जानिए आज का इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के रोमांस किंग माने जाने वाले शाहरूख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रूख किया और रूपहले पर्दे पर …

नई दिल्ली। साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के रोमांस किंग माने जाने वाले शाहरूख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रूख किया और रूपहले पर्दे पर दीवाना उनकी पहली फिल्म थी। कुछ फिल्मों जैसे डर, अंजाम और बाजीगर में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के अलावा शाहरूख को अधिकतर उनके प्रेम आधारित चरित्रों के लिए जाना जाता है। राजू बन गया जैंटलमैन और फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, डुप्लीकेट जैसी हल्की फुल्की फिल्में हो या देवदास, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे माई नेम इज खान और चक दे इंडिया जैसी भावपूर्ण फिल्में, शाहरूख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक दी। शाहरूख खान ने रईस और डॉन जैसी फिल्मों में अपराध सरगना की भूमिका को भी बखूबी अंजाम दिया। हर तरह के भावों को अपने चेहरे से बड़ी सहजता से व्यक्त करने वाले शाहरूख खान तीन दशक से भी अधिक समय से हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और हरदिलअजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

देश दुनिया के इतिहास में दो नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा
1534: सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ।
1834: एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
1841: अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
1852:फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1914: रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1936: बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
1950: नोबेल पुरस्कार विजेता, महान नाटककार एवं कुशल राजनीतिज्ञ जार्ज बर्नार्ड शा का निधन हुआ।
1960: बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
1965: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म हुआ।
1982: प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म हुआ।
1984: अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।
1999: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
2002: पीडीपी के नेता मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2004: चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 लोगों की मौत।
2005: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2007: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008: केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2012: प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।
2020: काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।
2020: प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं।

ये भी पढ़ें : 01 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन देश में बने थे ये नए राज्‍य, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं

संबंधित समाचार