JNU PhD Entrance Exam 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस परीक्षा (JNUEE) आयोजित करेगी। JNUEE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर (शाम 5 बजे) है। उम्मीदवार जेएनयूईई 2022 …

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस परीक्षा (JNUEE) आयोजित करेगी। JNUEE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर (शाम 5 बजे) है। उम्मीदवार जेएनयूईई 2022 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jnuexams.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600/900/1100 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों को 350/450/550 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई हर जानकारी भरने के बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। बता दें कि JNUEE यानी जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 3 घंटे की अवधि का होगा। परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

एंट्रेंस परीक्षा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।
-इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Online Application Form के लिंक पर क्लिक करें।
-अब मांगी गई सभी जानकारी सबमिट करें।
-अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
-सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन कंफर्मेशन का प्रिंट ले लें।

JNUEE 2022 के लिए इस डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्ट्रेशन
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JNU PhD Entrance Exam Registration Direct Link

ये भी पढ़ें : लखनऊ विश्वविद्यालय: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रोजगार की राह होगी आसान, विश्वविद्यालय ने उठाया ये कदम

संबंधित समाचार