बरेली: पत्नी से कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पत्नी से कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने दूसरे गांव में जाकर पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह गांव वालों ने जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के …

बरेली, अमृत विचार। पत्नी से कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने दूसरे गांव में जाकर पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह गांव वालों ने जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर थाने में युवक को आत्मदाह के लिए उकसाने पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी 20 वर्षीय संतोष पुत्र प्रीतम लाल साहू ऑटो चालक था। संतोष के भाई सुभाष ने बताया उसकी भाभी और भाई के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलहेश होता था। रविवार की रात भी पति और पत्नी में जमकर कहासुनी हुई थी। सुबह करीब 4:00 बजे संतोष घर छोड़कर बाहर चला गया।

सुबह परसाखेड़ा के गोकलपुर गांव में रेलवे फाटक के पास पकड़ के पेड़ से उसका शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत के बाद पत्नी श्यामकली का रो रो कर बुरा हाल है। वह एक बेटे और एक बेटी का पिता था। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने 2 सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घर वालों का आरोप है कि उसके सालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी तभी से वह डिप्रेशन में रह रहा था।

संबंधित समाचार