बहराइच: मंत्री को न दिखें गड्ढे, इसके लिए रात में कराई सड़क की मरम्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री दौरे पर हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन रात में सजग हो गया। विभाग द्वारा आधी रात को सड़क निर्माण कराता हुआ दिखा। रात में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क का निर्माण कराया गया। जिससे मंत्री जी को झटके न …

बहराइच, अमृत विचार। जिले में बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री दौरे पर हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन रात में सजग हो गया। विभाग द्वारा आधी रात को सड़क निर्माण कराता हुआ दिखा। रात में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सड़क का निर्माण कराया गया। जिससे मंत्री जी को झटके न लगें।

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को बहराइच में दौरे पर हैं। इसकी भनक लगते ही अचानक बहराइच का पीडब्ल्यूडी महकमा सक्रिय हो गया। मंत्री जी के आगमन से पूर्व सड़को को गड्ढा मुक्त दिखाने के लिये आगमन वाले रास्तों की सड़कों को चमाकाया जा रहा है। देर रात को बहराइच का PWD महकमा आधी रात में दल बल के साथ सड़क का निर्माण कार्य करने में जुटा रहा। आपको बता दें कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य लगभग 500 मीटर तक चला। जिले में आज यूपी सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यूपी सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री, जितिन प्रसाद दोपहर तकरीबन 12ः30 बजे बहराइच लो.नि.वि. के निरीक्षण भवन में पहुॅचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता करेंगे,इसके उपरांत दोपहर 01ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर करेंगे। जिसको लेकर बहराइच का PWD महकमा अपने विभागीय मंत्री को आल इज वेल दिखाने के लिये सड़कों का कल्याकल्प करने में आधी रात को जुटा रहा। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों की स्थिति की सुधि लेने वाला कोई भी नहीं है।

ये भी पढ़ें-रायबरेली: महिलाओं को पीटकर गरीब का उजाड़ा आशियाना, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता